पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में भारी सुरक्षा और संभावित US-ईरान शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता के बीच पांच दिनों से जनजीवन प्रभावित है। प्रशासन ने वीवीआईपी मूवमेंट की आशंका को देखते हुए कई प्रमुख सड़कों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों को बंद कर रखा है।

स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए 10,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि मेट्रो बस सेवा, इलेक्ट्रिक बसें और माल परिवहन भी 19 अप्रैल से ठप हैं। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नूर खान एयरबेस के आसपास के इलाके, रेड ज़ोन और पुराने एयरपोर्ट के पास की कॉलोनियां अब भी सील हैं, जिससे कई इलाकों के लोग घरों में ही सीमित हो गए हैं। कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम जारी है, जबकि कुछ विश्वविद्यालयों ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं।
हालांकि, अभी तक US और ईरान के शीर्ष नेताओं के आगमन को लेकर कोई आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है। Donald Trump ने संकेत दिया था कि वार्ता जल्द हो सकती है, लेकिन ईरान ने अब तक अपनी भागीदारी पर अंतिम फैसला नहीं लिया है।
पाकिस्तानी अधिकारी लगातार कूटनीतिक प्रयास कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि दोनों देशों के बीच वार्ता का रास्ता जल्द साफ हो सकता है।



