सावन की फुहारों के बीच पंचकूला में सजा ‘तीज एंड ट्विर्ल्स’ का रंग

पंचकूला, 9 अगस्त: सावन की फुहारों के बीच हरियाणा की नारीशक्ति के प्रिय पर्व हरियाली तीज का उत्सव रविवार को होटल वेस्टर्न कोर्ट, सेक्टर-10, पंचकूला में उमंग, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। ‘तीज एंड ट्विर्ल्स’ थीम पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की मुख्य आयोजिकाएं प्रीति शर्मा और नविता रहीं।

शहर की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ढोल की थाप के साथ हुए भव्य स्वागत ने समारोह का माहौल पूरी तरह तीज के रंग में रंग दिया। महिलाओं ने तीज के पारंपरिक गीत गाए और सामूहिक नृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में अरुण कुमार की लाइव संगीत प्रस्तुति और भजन जैमिंग सेशन विशेष आकर्षण रहे। भक्ति और उल्लास से भरपूर प्रस्तुतियों ने उपस्थित महिलाओं को भावविभोर कर दिया। इसके अलावा डीजे, डांस फ्लोर, मनोरंजक खेल, तीज क्विज और रैंप वॉक जैसी गतिविधियों ने समारोह में खूब रंग जमाया।

सभी प्रतिभागियों को पारंपरिक सिंधारा सामग्री के साथ आकर्षक रिटर्न गिफ्ट भी भेंट किए गए। काया ग्लो मेकओवर स्टूडियो की ओर से भी महिलाओं को विशेष उपहार प्रदान किए गए।

आयोजिकाओं प्रीति शर्मा और नविता ने सभी उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल तीज का उत्सव नहीं, बल्कि नारीशक्ति, हमारी समृद्ध परंपराओं और बहनापे की भावना का उत्सव है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *