Chandigarh/ Ludhiana: Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने भारतीय बाजार में अपने नए Honda ADV160 और Honda Rebel 300 की कीमतों का ऐलान कर दिया है। दोनों मॉडल कंपनी के जुलाई 2026 में पेश किए गए 10-प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के पहले चरण का हिस्सा हैं।
Honda ADV160 की कीमत ₹1.70 लाख (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) रखी गई है। वहीं Honda Rebel 300 के Standard variant की कीमत ₹2.22 लाख और E-Clutch variant की कीमत ₹2.62 लाख (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है। ये कीमतें 25 अगस्त 2026 से प्रभावी हैं।
₹5,000 में शुरू हुई बुकिंग
दोनों मॉडल्स की देशभर में बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक ₹5,000 देकर इन्हें Honda की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप से बुक कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक दोनों मॉडलों की डिलीवरी अक्टूबर 2026 के मध्य से शुरू होगी।
Honda ADV160 में क्या खास?
ADV160 को Honda ने अपने पहले फ्लेक्स-फ्यूल स्कूटर के तौर पर पेश किया है। यह E85 तक के फ्यूल ब्लेंड के साथ compatible है और इसमें FlexTech technology दी गई है।
स्कूटर में 156.93cc liquid-cooled engine, 27 लीटर under-seat storage, TFT display with Honda RoadSync, turn-by-turn navigation और Honda Selectable Torque Control (HSTC) जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें front और rear disc brakes के साथ 1-channel ABS दिया गया है।

Rebel 300 भी हुई लॉन्च
Honda Rebel 300 को lifestyle cruiser motorcycle के तौर पर पेश किया गया है। यह 286cc liquid-cooled engine के साथ आती है और Standard तथा E-Clutch दोनों variants में उपलब्ध होगी।
बाइक में LED projector headlamp, TFT display with Honda RoadSync, turn-by-turn navigation और front-rear disc brakes के साथ 2-channel ABS दिया गया है।
Honda के मुताबिक, ADV160 और Rebel 300 के लॉन्च के साथ कंपनी भारत में अपने 10 नए प्रोडक्ट्स के पोर्टफोलियो के विस्तार की शुरुआत कर रही है।



