उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में LPG सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद घर में लगी आग में 17 वर्षीय युवती की झुलसकर मौत हो गई। हादसा गुरुवार शाम गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ।

पुलिस के मुताबिक, गैस लीक होने के बाद अचानक आग फैल गई, जिसकी चपेट में युवती आ गई। हादसे में वह बुरी तरह झुलस गई। उसकी पहचान अनुराधा, उम्र 17 साल के रूप में हुई है। गंभीर हालत के चलते उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। गजरौला थाना प्रभारी बृजवीर सिंह ने बताया कि मृतका के परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और गैस लीक होने की परिस्थितियों का भी पता लगाया जा रहा है। इस हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

