UP में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक एक्सीडेंट के घायलों की मदद कर रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 8 की मौत

Uttar Pradesh के अंबेडकर नगर में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां बाइक दुर्घटना में घायलों की मदद कर रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जलालपुर में दो बाइकों की टक्कर के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार नियंत्रण खोकर भीड़ में जा घुसी, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने आरोपी चालक विश्‍ाल विश्‍वकर्मा (30) को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वाहन को तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि घटना की सटीक वजह जानने के लिए चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *